श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 सितंबर 2026। आडसर बास स्थित माताजी मंदिर में आगामी नवरात्रा महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। महोत्सव को भव्य, धार्मिक एवं सुव्यवस्थित रूप देने के लिए मंदिर प्रांगण में अध्यक्ष गजानंद मूंधड़ा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में नौ दिवसीय आयोजन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा कर कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। मंदिर समिति के मंत्री हरिप्रसाद मूंधड़ा ने बताया कि नवरात्रा के नौ दिनों में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। मंदिर परिसर के रंग-रोगन एवं मरम्मत, प्रतिदिन देवी के श्रृंगार, सजावट, अखंड कीर्तन, प्रसाद वितरण, ज्योत व्यवस्था, पुलिस सुरक्षा एवं साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग कमेटियां जिम्मेदारी संभालेंगी। बैठक में कार्यकर्ताओं ने महोत्सव से पहले सभी तैयारियां समय पर पूरी करने तथा नवरात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने का संकल्प लिया। आयोजन को लेकर मंदिर समिति एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। बैठक में नागरिक विकास परिषद तुलसीराम चौरड़िया, अशोक व्यास, मांगीलाल राठी, श्यामसुंदर जोशी, मघराम ओझा, सुशील डागा, सीताराम डागा, मनोज व्यास, अशोक दर्जी, करणी सिंह, पवन व्यास, राधेश्याम थेपड़ा, मुकेश सिखवाल, शंकर थेपड़ा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नवरात्रा महोत्सव को लेकर माताजी मंदिर में तैयारियां तेज, कमेटियों को सौंपी जिम्मेदारियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 सितंबर 2026। आडसर बास स्थित माताजी मंदिर में आगामी नवरात्रा महोत्सव को
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 सितंबर 2026। आडसर बास स्थित माताजी मंदिर में आगामी नवरात्रा महोत्सव को
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।