श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जून 2026। शहर में मनचलों की अब खैर नहीं, क्योंकि पुलिस की कालिका टीम महिला व छात्राओं की सुरक्षा के लिए शहर भर में गश्त कर रही है। थानाधिकारी कश्यपसिंह ने बताया कि राजस्थान पुलिस की विशेष महिला सुरक्षा इकाई कालिका टीम अब श्रीडूंगरगढ़ शहर में महिलाओं और छात्राओं के खिलाफ अपराधों (जैसे छेड़छाड़ और मनचलों की हरकतें) को रोकने के लिए गश्ती दल की तैनाती की गई है। ये दल शहर के व्यस्ततम क्षेत्र में गश्त कर मनचलों के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम देगा।
आड़सर बास में भैंरूजी मंदिर के पास एक लड़के को ताक झांक करने व संदिग्ध हरकतें करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया। हैड कांस्टेबल इंद्रचंद के निर्देशन में कालिका टीम इंचार्ज उजाला ढाका व कांस्टेबल प्रियंका सारस्वत ने गश्त के दौरान उदरासर निवासी 21 वर्षीय लक्ष्मीनारायण को पकड़कर थाने पहुंचाया। इंद्रचंद ने बताया कि गुरूवार शाम को आरोपी को शांतिभंग में पकड़ कर हवालात में बंद किया गया व शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
शहर में पुलिस की कालिका टीम कर रही गश्त, एक युवक को पकड़ कर बंद किया हवालात में
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जून 2026। शहर में मनचलों की अब खैर नहीं, क्योंकि पुलिस की
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जून 2026। शहर में मनचलों की अब खैर नहीं, क्योंकि पुलिस की
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।