श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जनवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने नकली नोटों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। थानाधिकारी कश्यप सिंह के निर्देशन में की गई कार्रवाई में क्षेत्र के गांव बाना में 1 लाख 74 हजार रुपये के 500-500 के नकली नोट बरामद किए है। पुलिस ने 500 रुपये के 348 नकली नोट किए जब्त किए व आरोपी गंगाजल पुत्र उगमाराम जाट को गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी ये रूपए किसी को देने जा रहा था तभी ऊपनी मार्ग पर एक खेत के पास से पुलिस ने इसे धर दबोच लिया। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी आदतन अपराधी है और इसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। एसआई मोहनलाल कड़वासरा की अगुवाई में टीम ने की कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने 1 लाख 74 हजार रूपए के नकली नोट बरामद किए, हो रही पूछताछ
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जनवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने नकली नोटों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जनवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने नकली नोटों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।