श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जनवरी 2026। गत दिनों गांव केऊ में देर रात पुलिस सायरन बजाकर गांव में आंतक फैलाने वाले चार जनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और चार वाहनों को सीज कर दिया है। थानाधिकारी कश्यप सिंह ने बताया कि पुलिस सायरन किसी निजी वाहन में लगाना व उसका उपयोग करना कानूनन अपराध है। सिंह ने बताया कि गत दिनों एक गुमशुदा को गांव लेकर आने के दौरान पुलिस सायरन बजाने का क्षेत्र में एक वीडियो वायरल हुआ। जिसके आधार पर पूछताछ करने के दौरान पुलिस सायरन बजाने वाले चार वाहन सीज कर दिए गए है और जाखासर नया निवासी 25 वर्षीय रामदयाल जाट, केऊ निवासी 28 वर्षीय लक्ष्मणसिंह राजपूत, 27 वर्षीय कल्याणसिंह व 23 वर्षीय रविशंकर सुथार को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। शनिवार सुबह इन युवकों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
पुलिस सायरन बजाकर गांव में आतंक फैलाने वाले चार जनों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चार वाहन सीज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जनवरी 2026। गत दिनों गांव केऊ में देर रात पुलिस सायरन बजाकर
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जनवरी 2026। गत दिनों गांव केऊ में देर रात पुलिस सायरन बजाकर
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।