श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जून 2026। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ शनिवार शाम को दो कार्रवाइयों को अंजाम दिया और बाइक पर अवैध शराब सप्लाई करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर हवालात में बंद किया।
श्रीडूंगरगढ़ शहर की सरदारशहर रोड पर एएसआई भंवरू खां ने टीम के साथ शनिवार शाम करीब 5 बजे एक कार्रवाई की, टीम ने हनुमान धोरा निवासी 23 वर्षीय मदनलाल को पकड़ा। आरोपी से मोटरसाइकिल पर परिवहन करते हुए 90 पव्वे अवैध शराब जब्त की। पुलिस ने मामला दर्ज कर एएसआई सुरेश कुमार को दी गई है। सोनियासर गोदारान में हैड कांस्टेबल बलवीरसिंह ने भोजाना तलाई के पास जाखासर निवासी 25 वर्षीय तोलाराम को गिरफ्तार किया। पुलिस दल ने अवैध शराब के 96 पव्वे परिवहन करते हुए पकड़ा और मामला दर्ज कर जांच एएसआई सुरेंद्र कुमार को दी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हवालात में बंद किया और इन्हें सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
बाइक पर अवैध शराब सप्लाई करते दो युवकों के पकड़ा पुलिस ने, पुलिस ने शराब के खिलाफ की दो कार्रवाइयां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जून 2026। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ शनिवार शाम को
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जून 2026। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ शनिवार शाम को
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।