धोखाधड़ी से जमीन बेच देने के मामले में दो और आरोपी अरेस्ट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मृत व्यक्तियों की जमीनें बेच देने के चर्चित मामले में जांच अधिकारी एसआई मोहनलाल ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पूर्व भी इस मामले में दो आरोपी गिरफ्तार किए गए थे। एसआई मोहनलाल ने बताया कि 35 वर्षीय राणूप्रकाश उर्फ राणू पंचारिया निवासी रामदेवजी रोड सुजानदेसर, थाना गंगाशहर तथा 38 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र रामूराम नाई निवासी कालूबास श्रीडूंगरगढ़ को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश रिमांड मांगी जाएगी।
साईबर अपराधियों को खाता उपलब्ध करवाने वाले दो युवक गिरफ्तार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। साइबर फ्रॉड की शिकायतों को लेकर व्यापक स्तर पर जांच अभियान प्रदेश भर में चलाया जा रहा है। ऐसी ही शिकायतों की जांच में हैड कांस्टेबल झूमरराम ने उदरासर निवासी 24 वर्षीय अशोक, बीरमसर निवासी 28 वर्षीय धर्मपाल को पुलिस ने दस्तयाब किया। पुलिस द्वारा दोनों से विस्तृत पूछताछ की गई और साईबर अपराधियों को अपना खाता उपलब्ध करवाना पाया गया। झूमरराम ने बताया कि ऑनलाइन फ्रॉड की रोकथाम के लिए दोनों गिरफ़तार कर पाबंद करवाया गया है।
पुलिस कार्रवाई
धोखाधड़ी से जमीन बेच देने के मामले में दो और आरोपी अरेस्ट। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मृत
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• धोखाधड़ी से जमीन बेच देने के मामले में दो और आरोपी अरेस्ट। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मृत
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।