अस्पताल के पास लाउडस्पीकर बजाने पर एक को पकड़ा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा थाना पुलिस के एएसआई जगदीश प्रसाद ने सेरूणा के सरकारी अस्पताल के पास तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने पर एक युवक को पकड़ कर थाने पहुंचाया। पुलिस दल ने देराजसर निवासी 22 वर्षीय श्रीराम जाट को पकड़ा व ध्वनि प्रदूषण करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच एएसआई सुरेश कुमार को सौंप दी।
अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा थाना पुलिस के एएसआई सुरेश कुमार ने शनिवार देर शाम गांव समंदसर में नायकों के मोहल्ले में अवैध शराब बेचने के आरोप में फुसाराम नायक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से 37 पव्वे अवैध शराब जब्त की और आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर जांच एएसआई जगदीश प्रसाद को सौंप दी है।
पुलिस कार्रवाई
अस्पताल के पास लाउडस्पीकर बजाने पर एक को पकड़ा। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा थाना पुलिस के
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• अस्पताल के पास लाउडस्पीकर बजाने पर एक को पकड़ा। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा थाना पुलिस के
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।