श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अक्टूबर 2026। पालिका में सेवा सेतु शिविर चल रहा है और लोग अपनी शिकायतें व समस्याएं लेकर नगरपालिका पहुंच रहे है। वार्डवासी वार्ड की पेयजल, सड़क, नाली, सफाई संबंधी समस्याओं का हल करने की मांग उठा रहें है। वहीं आज यूथ कम्युनिटी ग्रुप की जागरूक बालिकाओं ने भी पालिका भवन पहुंचकर पालिकाध्यक्ष को ज्ञापन देकर नि:शुल्क छात्रा ई रिक्शा सेवा शुरू करने की मांग उठाई।
वार्ड 28 के युवाओं ने ज्ञापन देकर काम करवाने की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार को वार्ड 28 के वार्डवासी अपने पार्षद व पालिकाध्यक्ष नारायण कलाणी को ज्ञापन दिया। वार्डवासियों ने 8 नवंबर बूस्टर से बजरंग तावणियां के घर तक पानी की लाइन डालने, कालूसिंह की चक्की के पास बने चैंबर का लेवल सही करवाने, मुकेश सिखवाल के बाड़े के पास स्थित पोल पर एलईडी रोड लाइट लगवाने, झीलूराम पुगलिया के घर से मुकेश सिखवाल के बाड़े तक खुर्रे का निर्माण करवाने,ब्राइट फ्यूचर स्कूल के निकट लगा ट्रांसफार्मर हटवाने, मांगीलाल जाट के घर से जगदीश स्वामी के घर तक पानी की निकासी के लिए 2 फीट नाला डलवाने, सीताराम नाई के घर से बजरंग व्यास के घर तक तोड़ी गई सड़क ठीक करवाने, संस्कार स्कूल के चौराहे से गौशाला तक स्विच वायर लगाकर लाइट लगवाने, वार्ड 28 की सफाई व्यवस्था दूरस्त करवाने,श्यामसुंदर डागा के घर से सामने नाली से चैंबर तक जाने वाली नाली ठीक रकवाने, सुभाष छह सात गलियों में नाली के पानी की निकासी ठीक करवाने की मांग की। वार्डवासियों ने बताया कि पालिकाध्यक्ष ने ये कार्य शीघ्र करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान वार्ड के दीपक गौतम (पूर्व पार्षद), लीलाधर ओझा, तीर्थराज नाई, मुकेश सिखवाल, राम चौधरी, आनंद दर्जी, नन्दकिशोर भारद्वाज, विष्णु चौधरी, श्रीकांत सिखवाल, प्रवीण सोनी, सूर्य प्रकाश सुथार, रोहित सिखवाल, राधेश्याम दर्जी आदि उपस्थित रहे।


बालिकाओं ने मांगा हक, छात्रा ई-रिक्शा शुरू करने की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यूथ कम्युनिटी संगठन की जागरूक बालिकाएं व कॉलेज की छात्राएं पालिका भवन पहुंची। बालिकाओं ने पालिकाध्यक्ष नारायण कलाणी व उपाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाईं को ज्ञापन दिया। बालिकाओं ने बताया कि आस पास के गांवो से छात्राएं पढ़ने आती है। इन बालिकाओं के लिए महाविद्यालय से घूमचक्कर तक और घूमचक्कर से महाविद्यालय तक निःशुल्क छात्रा ई-रिक्शा सेवा प्रारम्भ करने की पहल की जाए। बालिकाओं ने कहा कि ये नई शुरुआत एक ई-रिक्शा से भी की जा सकती है। इस दौरान बड़ी संख्या में युवक व युवतियां उपस्थित रहें।