श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 सितंबर 2026। नगरीय निकायों के चुनावों के बाद सबकी नजरें अब पंचायत चुनाव की ओर टिक गई है। प्रधान, पंचायत समिति सदस्यों के लिए लॉटरी बुधवार को जिला कलेक्टर कार्यालय में हुई और ग्राम पंचायतों के सरपंचों व वार्ड पंचो के आरक्षण की लॉटरी आज गुरुवार सुबह 10.30 बजे उपखंड अधिकारी कार्यालय में होनी थी। लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसे थोड़ा और आगे खिसका दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब लॉटरी गुरुवार 24 सितंबर को सुबह 10.30 के बजाय दोपहर 1 बजे पंचायत समिति सभागार में होगी। क्षेत्र की श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति में 33 ग्राम पंचायत व रिड़ी पंचायत समिति में 31 ग्राम पंचायतें है। कुल 64 सरपंचों की लॉटरी आज निकाली जाएगी। लॉटरी के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा की किस ग्राम पंचायत में किस वर्ग के लिए आरक्षण निर्धारित हुआ है।
पंचायत चुनावों की लॉटरी फिर खिसकी आगे, पढ़े गांव की सरकार से जुड़ी बड़ी खबर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 सितंबर 2026। नगरीय निकायों के चुनावों के बाद सबकी नजरें अब पंचायत
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 सितंबर 2026। नगरीय निकायों के चुनावों के बाद सबकी नजरें अब पंचायत
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।