श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 मार्च 2026। रविवार को भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा की गई है एवं पूरे जिले के चार कद्दावर नेताओं को इसमें शामिल किया गया है। बीकानेर शहर की और से विधानसभा चुनाव लड़ चुके एवं भाजपा जिलाध्यक्ष रह चुके सत्यप्रकाश आचार्य एवं गोपाल गहलोत को बीकानेर देहात से पार्टी के जिलाध्यक्ष रह चुके जालमसिंह भाटी एवं पार्टी में तीन बार जिला महामंत्री, तीन बार जिला उपाध्यक्ष रह चुके कुंभाराम सिद्ध को प्रदेश कार्यसमिति में शामिल किया गया है। सिद्ध की नियुक्ति के बाद क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है एवं सभी बधाई दे रहे है। विदित रहे कि क्षेत्र से एकमात्र नेता को प्रदेश कार्यसमिति में लेने के बाद कुंभाराम सिद्ध का कद और अधिक बढ़ गया है व वहीं सिद्ध पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाए हुए है।
श्रीडूंगरगढ़ से एकमात्र नेता को मिली भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में जगह, सिद्ध को मिल रही बधाइयां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 मार्च 2026। रविवार को भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा की
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 मार्च 2026। रविवार को भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा की
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।