श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जून 2026। राजस्थान सरकार के कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग के तकनीकी शिक्षा निदेशालय (प्रशिक्षण), जोधपुर ने शैक्षणिक सत्र 2026-27/28 के लिए राज्य के राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश हेतु केंद्रीकृत ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया की अधिसूचना जारी कर दी है।
श्रीडूंगरगढ़ में सरदारशहर रोड पर स्थित रमन आईटीआई कॉलेज में भी प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होगी। संस्थान के निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने जानकारी देते हुए बताया कि घिंटाला ने बताया कि आईटीआई आगामी समय में रोजगार के लिए महत्वपूर्ण क्षेत्र होगा। इससे निजी व सरकारी नौकरियों में युवाओं को खासा लाभ मिल रहा है। युवा शैक्षणिक डिग्री के समकक्ष ये औद्योगिक प्रशिक्षण डिग्री प्राप्त कर अपने भविष्य के लिए रोजगार सुरक्षित कर सकते है।
इसके तहत अभ्यर्थी 29 जून 2026 से एसएसओ पोर्टल एवं ई-मित्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन एवं प्रक्रिया शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 16 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की आयु 1 सितंबर 2026 को न्यूनतम 14 वर्ष होनी चाहिए। विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश के लिए शैक्षणिक योग्यता संबंधित पाठ्यक्रम के अनुसार 8वीं, 10वीं अथवा 12वीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है।
ऑनलाइन आवेदन शुल्क अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 175 रुपये, जबकि अन्य वर्गों के लिए 200 रुपये रखा गया है। छात्र व छात्राओं को इलेक्ट्रिशियन, फिटर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, मैकेनिक डीजल, रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग तकनीशियन, वायरमैन, वेल्डर, स्टेनोग्राफर तथा कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA) सहित विभिन्न रोजगारपरक ट्रेडों में प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा। वहीं अभ्यर्थियों से आवेदन करने से पहले विभागीय वेबसाइट एवं आईटीआई प्रवेश पोर्टल पर उपलब्ध विस्तृत प्रवेश विवरणिका, सीटों, शुल्क तथा अन्य दिशा-निर्देशों का अवलोकन करने की अपील की है।
ITI में प्रवेश के लिए 29 जून से ऑनलाइन आवेदन शुरू, रमन ITI में होंगे प्रवेश
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जून 2026। राजस्थान सरकार के कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग के तकनीकी
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जून 2026। राजस्थान सरकार के कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग के तकनीकी
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।