श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्रय विक्रय सहकारी समिति के चुनाव स्थगित कर दिए गए है एवं वर्तमान अध्यक्ष तुलछीराम गोदारा का कार्यकाल अभी जारी रहेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्थान राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण द्वारा गत 26 फरवरी को आदेश जारी कर श्रीडूंगरगढ़ क्रय विक्रय सहकारी समिति के चुनाव आयोजित करवाने के निर्देश दिए थे एवं इस हेतु चुनाव कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया था। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 9 मार्च को मतदाता सूचियों का प्रकाशन एवं चुनाव नोटिस जारी होना था एवं इसके बाद 15 मार्च तक मतदाता सुची में आक्षेप, 17 मार्च को नामांकन, 18 को नाम वापसी व 24 मार्च को मतदान होना था। लेकिन गत 6 मार्च को राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी इंद्रराज मीणा ने एक और आदेश निकालते हुए विधानसभा में बजट सत्र चलने का हवाला देते हुए चुनाव आदेश को स्थगीत कर कर दिया। अब आगामी आदेशों तक श्रीडूंगरगढ़ क्रय विक्रय सहकारी समिति के संचालक मंडल, सदस्यों एवं पदाधिकारी पहले वाले ही बने रहेगें।
पहले भी हुए हटाने के प्रयास।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ क्रय विक्रय सहकारी समिति के संचालक मंडल के चुनाव 2013 में हुए थे एवं उसके बाद से ही तुलछीराम गोदारा इसके अध्यक्ष पद पर आसीन है। हालांकि भाजपा सरकार आने के बाद गत वर्ष जुलाई में गोदारा को हटाने एवं प्रशासक नियुक्त करने के आदेश जारी किए गए थे। इन आदेशों के खिलाफ गोदारा ने हाईकोर्ट की शरण ली एवं सरकार के इस आदेश पर स्टे ले लिया। हाईकोर्ट द्वारा विधिवत निर्वाचन करवाने के निर्देश जारी किए जाने के बाद गत 26 फरवरी को निर्वाचन करवाने के आदेश जारी किए गए थे। और अब यह आदेश भी स्थगित कर दिए गए है। विदित रहे कि क्षेत्र में सर्मथन मूल्य पर फसलों की खरीद एवं उरर्वक की किसानों को उपलब्धता सहित कई कार्य इस समिति के माध्यम से ही होते है एवं इसका खासा राजनैतिक प्रभाव रहता है।
नहीं होगें क्रय विक्रय सहकारी समिति के चुनाव, गोदारा ही बने रहेगें अध्यक्ष
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्रय विक्रय सहकारी समिति के चुनाव स्थगित कर दिए
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्रय विक्रय सहकारी समिति के चुनाव स्थगित कर दिए
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।