श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अप्रैल 2026। श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने अलग अलग विवादों में शनिवार को एक दर्जन गिरफ्तारियां की। सभी को झगड़े फसाद में हवालात में बंद किया गया व आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
एएसआई ग्यारसीलाल ने बताया कि जमीन विवाद में झगड़ा फसाद करते हुए 9 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाद में उलझे दो गुटों से समझाईश का प्रयास किया। परंतु वे नहीं माने तो पुलिस ने दोनों गुटों के 9 जनों को पकड़ कर थाने पहुंचाया। ग्यारसीलाल ने बताया कि सुरेंद्र, रामनिवास, रेवंतराम, वंशीलाल, लालचंद, महादेव, गोपीराम, सोनू, करण को पकड़ा गया।
वहीं एएसआई महेश कुमार ने अपनी ससुराल कितासर भाटियान में जाकर शराब के नशे में हंगामा मचाने पर बिग्गाबास रामसरा निवासी रामलाल लूहार को गिरफ्तार किया। हैड कांस्टेबल धमेंद्र कुमार ने लखासर टोल का बैरिकेट तोड़कर भागे लखासर निवासी शंकर गिरी को पकड़कर थाने पहुंचाया। वहीं झगड़ा फसाद करने पर समझाईश के बाद भी नहीं मानने पर मोमासर बास निवासी युवक सौरभ बनिया को पकड़ा। सभी आरोपियों को पुलिस द्वारा शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया व आज इन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।
जमीन विवाद में 9 को पकड़ा, ससुराल में हंगामा मचाने पर एक अरेस्ट, टोल बैरिकेट तोड़ने पर एक और झगड़ा करते दूसरा हुआ गिरफ्तार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अप्रैल 2026। श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने अलग अलग विवादों में शनिवार को
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अप्रैल 2026। श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने अलग अलग विवादों में शनिवार को
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।