श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जुलाई 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल से अनेक विद्यार्थियों ने नीट 2026 क्लीयर कर डॉक्टर बनने के सपने को पूरा करने की दिशा में एक अहम पड़ाव को पूरा कर लिया है।
क्षेत्र के गांव बिग्गा निवासी हर्ष पुत्र रमेश कुमार शर्मा ने 720 में से 614 अंक हासिल कर परीक्षा में सफलता हासिल की है। वहीं गांव कल्याणसर पुराना निवासी एक साधारण किसान परिवार की बेटी भगवती पुत्री तोलाराम महिया ने 575 अंक प्राप्त किए है। गांव बिग्गा के ही निवासी कार्तिक पुत्र पवन भार्गव ने 573 अंक हासिल कर अपने परिवार को नाम रोशन किया। सफल अभ्यर्थियों के परिवार में प्रसन्नता का माहौल छाया है और मित्रों व जानकारों द्वारा इन्हें शुभकामनांए दी जा रही है। विदित रहें एक दर्जन प्रतिभाओं की सफलता की खबरें शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी।
नीट 2026 के सितारे, जिन्होंने परिवार का नाम किया रोशन
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जुलाई 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल से अनेक विद्यार्थियों ने नीट
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जुलाई 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के ग्रामीण अंचल से अनेक विद्यार्थियों ने नीट
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।