श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2026। गांव गांव चोरों ने चोरी के काले कारनामे कर वारदातों की धमाचौकड़ी मचा रखी है। गुसाईंसर बड़ा में 11 अगस्त को दिन दहाड़े रामदयाल गोदारा के घर लाखों के गहने व नगदी चोरी से ग्रामीणों में रोष है। वहीं क्षेत्र के विभिन्न गांवों की गलियों में चोरों द्वारा छोटी बड़ी चोरी वारदातें की जाने लगी है।
गांव धनेरू से लेखराम पुत्र जगदीश रेवाड़ ने थानाधिकारी श्रीडूंगरगढ़ को परिवाद देते हुए बताया कि बुधवार रात करीब 10 बजे वह धनेरू बस स्टैंड से अपनी मोटरसाइकिल लेकर घर गया। बरसात के कारण उसने बाइक घर के बाहर ही खड़ी कर दी। जब सुबह 5 बजे वह उठा तो मोटरसाइकिल अपने स्थान पर नहीं थी। परिवादी ने बाइक तलाश के प्रयास किए परंतु कुछ पता नहीं चल सका तो वह थाने पहुंचा व अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट देकर पुलिस से बाइक तलाश करवाने की मांग की।
रात को घर के बाहर खड़ी की मोटरसाइकिल सुबह मिली गायब
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2026। गांव गांव चोरों ने चोरी के काले कारनामे कर वारदातों
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2026। गांव गांव चोरों ने चोरी के काले कारनामे कर वारदातों
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।