श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अगस्त 2026। क्षेत्र में अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। एक थार गाड़ी में आए बदमाशों ने एक ग्रामीण को रास्ते में रोककर उसके साथ मारपीट की व उससे हजारों रूपए नगदी के साथ सोने की चेन व अंगूठी लूटकर ले गए।
श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी कश्यपसिंह राघव ने बताया कि गांव जाखासर निवासी 27 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र गोपीराम जाट ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 5 अगस्त 2026 की शाम करीब 7.30 बजे अज्ञात आरोपी थार गाड़ी लेकर आए और उसके पिता गोपीराम के साथ मारपीट की उसके पिता को जबरदस्ती गाड़ी में डालने का प्रयास किया। आरोपियों ने उनसे गले में पहली हुई सोने की चेन, सोने की अंगूठी व जेब से 50 हजार रूपए नगदी छीन लिए व भाग गए। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल संदीप कुमार को दी है।
थार गाड़ी में आए बदमाशों ने पिता के साथ मारपीट कर नगदी व चेन अंगूठी लूटे, बेटे दर्ज करवाया मामला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अगस्त 2026। क्षेत्र में अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। एक
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अगस्त 2026। क्षेत्र में अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। एक
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।