श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अप्रैल 2026। क्षेत्र से एक 17 वर्षीय नाबालिग अपने घर से निकल कर लापता हो गई और उसके चाचा ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर एक नामजद युवक के खिलाफ आरोप लगाए है।
श्रीडूंगरगढ़ थाने में गांव मोमासर के परिवादी ने नापासर निवासी एक युवक के खिलाफ आरोप लगाते हुए गुमशुदगी दर्ज करवाई है। परिवादी पवन ने पुलिस को बताया कि 27 अप्रैल 2026 की दोपहर 3.15 बजे उसकी भतीजी बिना बताए घर से बैग लेकर निकल गई। जिसमें कपड़े व अन्य सामान है। परिजनों ने उसकी तलाश के अनेक प्रयास किए परंतु युवती के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। परिवादी ने नापासर निवासी घनश्याम पर अपनी भतीजी को बहला फुसला कर ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच थानाधिकारी कश्यप सिंह ने शुरू कर दी है।
दोपहर को घर से निकली नाबालिग हुई लापता, नामजद युवक के खिलाफ लगाए आरोप
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अप्रैल 2026। क्षेत्र से एक 17 वर्षीय नाबालिग अपने घर से निकल
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अप्रैल 2026। क्षेत्र से एक 17 वर्षीय नाबालिग अपने घर से निकल
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।