श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 फरवरी 2026। बीती रात एक ही गांव की एक नाबालिग युवती और एक युवक ने कीटनाशक पी लिया और दोनों का उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर पीबीएम रेफर कर दिया गया।
ड्यूटी ऑफिसर एएसआई ग्यारसी लाल अस्पताल पहुंचे व मामले की जांच पड़ताल की। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव बीरमसर में दो अलग अलग घरों में एक 15 वर्षीय आठवीं कक्षा की छात्रा और एक 19 वर्षीय युवक नोपाराम ने बीती रात कीटनाशक का सेवन कर लिया। दोनों एक ही मोहल्ले के निवासी है और इन्हें अपने अपने घर से इनके परिजन देर रात उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे। शनिवार को दोनों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है और पीबीएम में ईलाज चल रहा है।
एक ही गांव की एक नाबालिग युवती और एक युवक ने पी-लिया कीटनाशक, अस्पताल में भर्ती
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 फरवरी 2026। बीती रात एक ही गांव की एक नाबालिग युवती और
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 फरवरी 2026। बीती रात एक ही गांव की एक नाबालिग युवती और
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।