श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जून 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के आमजन के लिए खास खबर खाद्य व सुरक्षा केबीनेट मंत्री सुमित गोदारा की ओर से आई है। गोदारा इन दिनों जिले भर में जनसुनवाई में आयोजित कर आम लोगों की समस्याओं की सुनकर उनके समाधान के प्रयास कर रहें है। गोदारा आगामी 15 जून 2026 को श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति परिसर में जनसुनवाई करेंगे। पंचायत समिति सभागार में 15 जून को सुबह 11 बजे कार्यक्रम शुरू होगा। कार्यक्रम में 12 से 2 बजे के बीच लाभार्थी सम्मेलन होगा जिसमें खाद्य सुरक्षा योजना में नए जुड़े लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र वितरण किये जाएंगे। 2 बजे बाद जनसुनवाई की जाएगी जिसमें आमजन अपनी समस्याएं मंत्री गोदारा के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे। इस दौरान सभी विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहेंगे और आमजन के लंबित कार्य मौके पर ही किये जायेंगे। भाजपा कार्यकर्ता रत्तिराम गोदारा ने जानकारी देते हुए बताया कि आमजन अपनी समस्याएं लेकर 15 जून को श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति पहुंच सकते है। रत्तिराम ने बताया कि लंबे समय से कार्यकर्ता मंत्री गोदारा से जनसुनवाई की मांग कर रहें थे। गोदारा समर्थकों में इससे उत्साह का माहौल भी है। भाजपा और प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी गयी है।
15 जून को मंत्री सुमित गोदारा श्रीडूंगरगढ़ आएंगे, सुनेंगे आमजन की समस्याएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जून 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के आमजन के लिए खास खबर खाद्य व
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जून 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के आमजन के लिए खास खबर खाद्य व
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।