श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मई 2026। किसानों के लिए खास खबर खरीफ फसलों की एमएसपी बढ़ने की आई है, जिससे क्षेत्र के हजारों किसान लाभान्वित होंगे। केंद्र सरकार ने खरीफ फसलों की एमएसपी रेट बढ़ा दी है।
पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में केंद्रीय कैबिनेट समिति ने 14 खरीफ फसलों के लिए मार्केटिंग सीजन 2026-27 में एमएसपी बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। मूंगफली की एमएसपी 7517 हो गई है, इसमें 254 रूपए बढ़ें है। गत सीजन में मूंगफली एमएसपी 7263 के भाव थे। इससे क्षेत्र के हजारों किसान प्रभावित होंगे और किसानों को लाभ होगा। वहीं बाजरा की नई एमएसपी रेट 2900 रूपए कर दी गई है। बाजरा में 125 रूपए की बढ़ोतरी हुई है, इसका गत वर्ष 2775 मूल्य था। तिल की एमएसपी 9846 से 500 रूपए बढ़ाकर 10346 कर दी गई है। रामतिल 10052 रूपए, कपास 8267 रूपए, धान 2441 रूपए, ज्वार हाईब्रिड 4023 रूपए, ज्वार मालदंडी 4073 रूपए, रागी 5205 रूपए, मक्का 2410 रूपए, तुअर 8450, मूंग 8780, उड़द 8200, सोयाबीन 5708, सूरजमुखी 8343 रूपए कर दी गई है। सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि एमएसपी उत्पादन लागत से 50 प्रतिशत से अधिक है, इससे किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा।
बढ़ा मूंगफली व बाजरे सहित खरीफ फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य, क्षेत्र के किसानों को मिलेगा लाभ
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मई 2026। किसानों के लिए खास खबर खरीफ फसलों की एमएसपी बढ़ने
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मई 2026। किसानों के लिए खास खबर खरीफ फसलों की एमएसपी बढ़ने
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।