श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अक्टूबर 2026। नगरपालिका चुनाव के बाद इस बार नवनिर्वाचित पार्षद खासे सक्रिय नजर आ रहें है और अपने वार्डों की समस्याओं को मुखरता के साथ पालिका पहुंचकर उठा रहें है।
वार्ड 13 कांग्रेस पार्षद भूरी देवी पत्नी भंवरलाल प्रजापत ने पालिका ईओ के नाम ज्ञापन देकर अपने वार्ड में स्थित सनातन श्मशान भूमि को अतिक्रमण से सुरक्षित करने की मांग रखी है। प्रजापत ने बताया कि इस भूमि पर भूमाफियाओं की नजर है। जो इस सार्वजनिक सनातन भूमि की जमीन पर कब्जा करने की फिराक में है। इसे पालिका द्वारा तारबंदी या दीवार करवा कर सुरक्षित किया जाना चाहिए। पार्षद ने वार्ड की गलियों में नालियों के अभाव में फैल रहे गंदे पानी, कीचड़, जगह-जगह लगे कचरे के ढेर तथा रोड लाइट की समस्या का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि कई गलियों में नालियां नहीं होने से घरों का पानी सड़कों पर फैल रहा है, वहीं सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से कचरा उठवाने की मांग की है। वहीं वार्ड में बंद पड़ी रोड लाइटें चालू करवा समस्याओं का शीघ्र समाधान करवाने की मांग की है।
कचरे के ढेर से वार्ड को मुक्त करवाने और अतिक्रमण हटवाने के लिए ज्ञापन
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अक्टूबर 2026। नगरपालिका चुनाव के बाद इस बार नवनिर्वाचित पार्षद खासे सक्रिय
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अक्टूबर 2026। नगरपालिका चुनाव के बाद इस बार नवनिर्वाचित पार्षद खासे सक्रिय
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।