श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जून 2026। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के सफल आयोजन को लेकर सोमवार को पंचायत समिति के वीसी कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों को आवश्यक दायित्व सौंपे गए। बैठक में बताया गया कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, वहीं ब्लॉक स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का आयोजन आदर्श विद्या मंदिर के खेल मैदान में प्रस्तावित है। उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम की तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा, बीसीएमओ, नायब तहसीलदार, आयुर्वेद विभाग के अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में योग दिवस को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने पर जोर दिया गया।
पंचायत समिति में योग दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित, विभागों को सौंपे गए दायित्व
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जून 2026। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के सफल आयोजन को लेकर सोमवार
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जून 2026। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के सफल आयोजन को लेकर सोमवार
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।