श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 सितंबर 2026। विवाह के तीन साल में ही एक विवाहिता की मौत हो जाने पर मामले की जांच उपखंड अधिकारी झंवरलाल मित्तल करेंगे।
क्षेत्र के गांव लालासर निवासी शेराराम मेघवाल की 23 वर्षीय पत्नी गायत्री की 22 सितंबर को अपने घर में अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल लेकर आए जहां से 23 सितंबर को पीबीएम रेफर कर दिया गया। दौराने ईलाज 24 सितंबर सुबह 4 बजे विवाहिता ने दम तोड़ दिया। विवाहिता के भाई सरदारशहर के रंगाईसर निवासी संदीप पुत्र लूणाराम मेघवाल ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए मर्ग दर्ज करवाई। एएसआई सुरेश कुमार ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं मामले की जांच एसडीएम को दी गई गई।
विवाह के तीन साल बाद विवाहिता की हुई मौत, एसडीएम करेंगे जांच।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 सितंबर 2026। विवाह के तीन साल में ही एक विवाहिता की मौत
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 सितंबर 2026। विवाह के तीन साल में ही एक विवाहिता की मौत
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।