श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जुलाई 2026। क्षेत्र में अपने पीहर आई एक विवाहिता की कीटनाशक जहर के असर से मौत हो गई है। मृतका के भाई ने पुलिस को रिपोर्ट दी है।
पढें खबर विस्तार से:-
पीबीएम अस्पताल पहुंचे एएसआई गजेंद्र सिंह को गांव सोनियासर मीठिया निवासी खेताराम पुत्र कोजाराम मेघवाल ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसकी बहन परमा पत्नी मनोज कुमार निवासी धर्मास हिरावतान करीब तीन माह पहले अपने पीहर आई थी। विवाहिता मानसिक रूप से कमजोर थी और गुरूवार दोपहर उसने भूल से खेत में काम लेने के लिए लाए गए कीटनाशक का सेवन कर लिया। परिजन उसे पीबीएम अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस द्वारा मर्ग दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल संदीप कुमार को दी गई है।
पीहर आई विवाहिता की कीटनाशक जहर के असर से हुई मौत
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जुलाई 2026। क्षेत्र में अपने पीहर आई एक विवाहिता की कीटनाशक जहर
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जुलाई 2026। क्षेत्र में अपने पीहर आई एक विवाहिता की कीटनाशक जहर
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।