श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अप्रैल 2026। भूमिगत पानी अत्यधिक गहरा हो जाने के कारण आजकल क्षेत्र के हर खेत में डिग्गी नजर आने लगी है। डिग्गियों में पानी एकत्र कर सिंचाई का प्रचलन बढ़ रहा है, वहीं सुरक्षा मापदंड पूरे नहीं होने से इन डिग्गियों में डूबने से मौत के मामले भी बढ़ रहें है।
सेरूणा थाना क्षेत्र की रोही सांवतसर में स्थित खेत में 30 वर्षीय ममता पत्नी कानाराम बिश्नोई सोमवार शाम करीब 6 बजे पैर फिसलने से डिग्गी में गिर गई। पानी में डूबने से विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के पति कानाराम पुत्र भ्रवानाराम बिश्नोई निवासी सांवतसर ने पुलिस को रिपोर्ट दी व पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच नायब तहसीलदार सुरजीत कुमार को दी है।
डिग्गी में डूबने से हुई विवाहिता की मौत
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अप्रैल 2026। भूमिगत पानी अत्यधिक गहरा हो जाने के कारण आजकल क्षेत्र
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अप्रैल 2026। भूमिगत पानी अत्यधिक गहरा हो जाने के कारण आजकल क्षेत्र
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।