श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अप्रैल 2026। 6 लाख रूपए नगदी व मोटरसाइकिल पीहर से लेकर आने के लिए विवाहिता को प्रताड़ित किया और उसे तीन बच्चों सहित घर से निकाल देने का मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है।
थानाधिकारी कश्यपसिंह राघव ने बताया कि बाना निवासी द्रोपती पुत्री श्यामाराम लूहार ने गोपल्याण, लूणकरणसर निवासी अपने पति सीताराम, ससुर हरिराम लूहार, सास शारदा, दो ननदे, कानाराम व प्रकाश के खिलाफ प्रताड़ना के आरोप लगाए है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह उसके पिता के घर 25 जुलाई 2015 में संपन्न हुआ। पिता ने अपनी हैसियत से बढ़कर दान दहेज, नगदी दिए। परंतु लालची प्रवृत्ति के आरोपियों ने उसे एक मोटरसाइकिल व 6 लाख नगदी लेकर आने के लिए के प्रताड़ित करने लगे। करीब 12 महीने पहले आरोपियों ने 3 बच्चों सहित उसे धक्के देकर घर से निकाल दिया व अपनी दहेज की मांग पूरी करने की बात कही। कई बार परिजनों व मौजिज लोगों ने पंच पंचायती की, परंतु आरोपी अड़े रहे। अपनी मांग पूरी नहीं होने पर उसे रखने से साफ इंकार कर दिया। पीड़िता ने पुलिस से सख्त कार्रवाई करते हुए उसका स्त्रीधन दिलवाने की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई पवन कुमार के सुपुर्द कर दी है।
नगदी व मोटरसाइकिल के लिए तीन बच्चों सहित विवाहिता को निकाला घर से, पति सहित सात के खिलाफ मामला दर्ज
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अप्रैल 2026। 6 लाख रूपए नगदी व मोटरसाइकिल पीहर से लेकर आने
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अप्रैल 2026। 6 लाख रूपए नगदी व मोटरसाइकिल पीहर से लेकर आने
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।