श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जून 2026। क्षेत्र के गांव धनेरू निवासी ओमादेवी सांसी ने तेहनदेसर निवासी अपने पति मदनलाल, जेठ कोजूराम, उदाराम, कानाराम व सास जसोदा के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला जरिये इस्तगासे श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज करवाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 2019 में हुआ था और तभी से आरोपी कम दहेज का ताना देते हुए तंग परेशान करने लगे। आरोपियों ने दो लाख नकद व सोने के गहने की मांग पर करीब 10 महीने पहले उसके साथ मारपीट कर उसे उसकी 3 साल की बेटी के साथ घर से निकाल दिया। बाद में पंच पंचायती में आरोपियों ने माफी मांगते हुए सही रखने का वादा करते हुए उसे वापस ले गए। लेकिन आरोपी नही माने व प्रताड़ना जारी रखी। अब आरोपियों ने 10 दिन पहले उसके साथ मारपीट करते हुए उसे घर से निकाल दिया व उसका स्त्री धन हड़प लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया व जाँच एसआई राजेन्द्र सिंह करेंगे।
2019 में हुई शादी, तब से ही कर रहे दहेज के लिए प्रताड़ित, मामला दर्ज
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जून 2026। क्षेत्र के गांव धनेरू निवासी ओमादेवी सांसी ने तेहनदेसर निवासी
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जून 2026। क्षेत्र के गांव धनेरू निवासी ओमादेवी सांसी ने तेहनदेसर निवासी
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।