श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जुलाई 2026। मौसम आज क्षेत्र में मेहरबान रहा और क्षेत्र के गांवो में अच्छी बरसात हुई। गुरूवार को गांव पूनरासर, गुसाईंसर बड़ा, लोढेरा, सेरूणा, नारसीसर, टेऊ, सूडसर, देराजसर, गोपालसर, दुलचासर, कोटासर गांवो में बादल जमकर बरसे है। सेरूणा में हाइवे पर पानी भर गया वहीं पूनरासर में गांव की गुवाड़ में पानी भर गया। मानसून के पुन: सक्रिय होने से क्षेत्रवासियों में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई है। किसान परिवार इंद्रदेव के प्रति कृतज्ञता प्रकट कर रहें है। विदित रहें मौसम विभाग ने आगामी छह दिनों तक बीकानेर संभाग में बरसात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आप भी देखें पूरे अंचल से फोटो।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव गुसाईसर बड़ा की गुवाड़ में भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूनरासर में गुरूवार को जमकर बरसात हुई है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव देराजसर व आस पास के सभी गांवो में जमकर बरसात हुई है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लोढ़ेरा में अच्छी फसल हुई, किसानों ने जताई प्रसन्नता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूनरासर रोही के किसानों ने जताई प्रसन्नता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा में हाइवे पर भरा पानी।