श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जुलाई 2026। जमीन बंटवारे को लेकर आपसी पारिवारिक विवाद कोर्ट कचहरी में पहुंचा और जरिए इस्तगासा एक भाई ने अपने सगे दो भाइयों के खिलाफ आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज करवाया है।
पढें खबर विस्तार से..
सेरूणा थाने में गांव राजेडू निवासी 32 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र नानकराम जाट ने अपने भाई राकेश व पुरबचंद के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि कई साल पहले उनकी पुश्तैनी कृषि भूमि व आवासीय भूखंड का राजी रजा बंटवारा कर दिया गया था। परंतु फिर भी बंटवारे को लेकर परिवार में विवाद और रंजीश है। परिवादी ने बताया कि 20 जुन की शाम करीब 6 बजे वह राशन का सामान लेने जा रहा था। रोही राजेडू में दोनों आरोपी व दो तीन अन्य व्यक्ति कैंपर में आए व रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने उसे कैंपर गाड़ी में डालने का प्रयास किया। परिवादी ने स्वयं को अपने खेत में बने कमरे में बंद कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई जगदीश प्रसाद को दी है।
एक भाई ने अपने दो सगे भाइयों पर लगाए आरोप, मामला दर्ज
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जुलाई 2026। जमीन बंटवारे को लेकर आपसी पारिवारिक विवाद कोर्ट कचहरी में
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जुलाई 2026। जमीन बंटवारे को लेकर आपसी पारिवारिक विवाद कोर्ट कचहरी में
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।