श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अगस्त 2026। श्रीडूंगरगढ़ में ट्रॉमा सेंटर के निर्माण को तुरन्त शुरू करने की मांग पर करीब 660 दिनों से चल रहे आंदोलन को क्षेत्र के युवा नेता हरिराम बाना ने नई अंगड़ाई दे दी है। गत 19 जुलाई को बाना के कार्यालय के सामने हुए हादसे में 3 मौतों के बाद बाना ने पूरे क्षेत्र में यह अलख जगानी शुरू की और आमजन से आंदोलन में सक्रिय होने का आह्वान किया। बाना क्षेत्र के हर गांव में आह्वान रथ लेकर भी पहुंचे। उन्होंने आगामी 5 अगस्त को एसडीएम ऑफिस के आगे बढ़ा प्रदर्शन आहुत किया एवं क्षेत्रवासियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है। इस आह्वान को लगातार विभिन्न संगठन अपना समर्थन दे रहे है व सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक गिरधारी लाल महिया ने भी अपना समर्थन देते हुए ज्यादा से ज्यादा संख्या में एसडीएम ऑफिस पहुंचने का आह्वान क्षेत्रवासियों से किया है। महिया ने सोमवार को किसान सभा कार्यालय में आयोजित बैठक में ट्रॉमा सेंटर की लड़ाई अब तेज करना क्षेत्रवासियों की जान-माल की सुरक्षा के लिए जरूरी बताया। समर्थन के क्रम में क्षेत्र में आपातकालीन सेवा में जुटी डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी ने भी ट्रॉमा के आंदोलन को तेज करने का आह्वान किया है। सोसायटी द्वारा सोमवार शाम सभा आयोजित की गई एवं सर्वसम्मति से ट्रॉमा निर्माण के हर गैर-राजनीतिक आयोजन में साथ होने की घोषणा की। इस दौरान खाजू खां, महबूब सोलंकी, नदीम, शकील, अहमद, मोहसीन, अकबर भुट्टा, जब्बार, चांद सोलंकी, यूसुफ चुनगर, राहुल खान, आबिद छींपा, मुन्ना सोलंकी, मुमताज चेजारा, अमीर खान, संघर्ष समिति सदस्य राजेंद्र स्वामी, अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों सहित अनेक लोग मौजूद रहें।
सभी संगठनो से आह्वान, करें आवाज बुलंद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ट्रॉमा सेंटर के आंदोलन में अपनी भागीदारी निभाते हुए 5 अगस्त के विरोध प्रदर्शन को आहुत करने वाले हरिराम बाना ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर निर्माण तुरन्त शुरू करने व बीकानेर श्रीडूंगरगढ़ हाइवे को फोरलेन करने की मांग अब राजनीति से ऊपर उठ कर आमजन की मांग है व बिना किसी पार्टी के बैनर के आम जनता के लिए आम जनता का आंदोलन खड़ा किया जा रहा है। बाना ने बताया कि 5 अगस्त के विरोध प्रदर्शन में सभी पार्टियों, संगठनो से जुड़े सभी जागरूक लोगो को आपसी मतभेद छोड़ कर आमंत्रित किया गया है। देखें मौके का वीडियो:- https://www.facebook.com/share/v/1DEb63bDRV/
महिया ने भी किया आह्वान, एपीजे अब्दुल कलाम सोसायटी में दिया समर्थन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अगस्त 2026। श्रीडूंगरगढ़ में ट्रॉमा सेंटर के निर्माण को तुरन्त शुरू करने
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अगस्त 2026। श्रीडूंगरगढ़ में ट्रॉमा सेंटर के निर्माण को तुरन्त शुरू करने
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।