श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जून 2026। श्रीडूंगरगढ़ में सोमवार रात असली की आड़ में नकली नोटों, साइड प्रिंटेड नोट साइज कागजो की बड़ी खेप के साथ पकड़े गए युवकों के तार हवाला कारोबार से जुड़ गए है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में असली की आड़ में नकली नोट और नोट के साइज के बॉर्डर प्रिंट किये सादे कागजो को बनाने, खपाने का खेल लंबे समय से चल रहा है और सोमवार रात भी हवाला के माध्यम से करीब 65 लाख की रकम इन नकली नोट जैसे दिखने वाले कागजो के माध्यम से खपाने के प्रयास में 2 युवक पुलिस के हत्थे चढ़े। पुलिस ने आरोपियों से एक बोलेरो कार भी जब्त की है व सप्लाई देने आए 2 युवकों को धर लिया है। युवक जिस हवाला कारोबारी से ये नोट लेकर आये थे उसकी तलाश में पुलिस दल अलग अलग जगहों पर दबिश दे रहा है। बताया जा रहा है कि युवकों द्वारा 500-500 रुपये की 10-10 गड्डियो के 5-5 लाख रुपये के बंडल बनाये हुए थे। इन बंडलों में ऊपर-नीचे के नोट असली ओर बीच मे साइड प्रिंटेड नकली नोट डाल रखे थे।
हवाला से जुड़े तार, असली के साथ नकली नोट खपाने का प्रयास, सप्लाई देने आए 2 युवक, सरगना की तलाश
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जून 2026। श्रीडूंगरगढ़ में सोमवार रात असली की आड़ में नकली नोटों,
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जून 2026। श्रीडूंगरगढ़ में सोमवार रात असली की आड़ में नकली नोटों,
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।