श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 फरवरी 2026। श्रीविश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने सीएम भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर संशोधित बजट में श्रीडूंगरगढ़ में ट्रोमा सेंटर की पूर्व घोषणा करने की मांग की है। सुथार ने पत्र में कहा कि 8 जुलाई 2025 को गुसाईंसर बड़ा में आयोजित अंत्योदय शिविर के अवसर पर जनसभा में सीएम ने ट्रोमा की घोषणा की, जो जनहितकारी व क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण घोषणा थी। सुथार ने कहा कि सीएम ने भूमि उपलब्ध करवाने व निर्माण, संचालन के लिए समुचित बजट प्रावधान भी सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र राज्य में सड़क दुर्घटनाओं के लिए रेड जॉन में शामिल है और यहां ट्रोमा की आवश्यकता निरंतर बनी हुई है। गंभीर घायलों को बीकानेर भेजा जाता है जिससे जनहानि की आशंका बनी रहती है। सुथार ने कहा कि 11 फरवरी को प्रस्तुत बजट में ट्रोमा शामिल नहीं होने से क्षेत्र की जनता में निराशा का भाव भर गया है। क्षेत्र की अनेक स्वयंसेवी संस्थाओं ने लगातार ट्रोमा की मांग रखी है। उन्होंने मांग करते हुए कहा संशोधित बजट में ट्रोमा को शामिल कर स्वीकृति दी जाए, जिससे क्षेत्र की जनता को आपात चिकित्सा सुविधा मिल सके।
सीएम को लिखा पत्र, श्रीडूंगरगढ़ में हो ट्रोमा सेंटर, संशोधित बजट में शामिल करने की मांग
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 फरवरी 2026। श्रीविश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने सीएम
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 फरवरी 2026। श्रीविश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने सीएम
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।