श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जून 2026। शनिवार को गांव कल्याणसर में ग्राम सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिला अधिकारियों की निरीक्षण टीम ने शिविर का अवलोकन भी किया। एमजीएसयू रजिस्ट्रार यशपाल आहुजा ने अधिकारियों को आमजन के काम करने के निर्देश दिए। यहां शिविर में सरकारी स्कूल के लिए भूमि का आवंटन किया गया। आपसी सहमति से महेंद्रराम व रामकरण का खाता विभाजन कर जरूरी दस्तावेज सौंपे गए। तीन सगे भाई मंगलाराम, रामलाला व कालूराम सहित किस्तुरी देवी के पट्टे बनाए गए।
यहां शिविर में 10 मृत्यु प्रमाण पत्र, एक जन्म प्रमाणपत्र, रसद विभाग का एक अनापत्ति प्रमाण पत्र बनाकर दिए गए। 50 पौधे वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। चिकित्सा विभाग ने 40 ग्रामीणों का बीपी शूगर जांच की गई व कुछ को दवाइयां भी दी। पशु चिकित्सा विभाग द्वारा 76 पशुओं की जांच की गई व 100 पशुओं के टीके लगाए गए। बिजली विभाग को एक दर्जन शिकायतें प्राप्त हुई। कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं में आवेदन लिए गए। पेंशन का एक व पालनहार के तीन आवेदनों का निस्तारण करते हुए चार महिलाओं को लाभ दिया गया। दो गर्भवती महिलाओं को पोषण कीट देकर गोदभराई की गई। राजस्थान राज्य पथपरिवहन निगम द्वारा तीन वरिष्ठ नागरिकों के 50 प्रतिशत छूट में तथा एक दिव्यांग का निशुल्क परिवहन कार्ड बनाया गया।
कल्याणसर शिविर में सरकारी स्कूल को मिली भूमि, चार पट्टे बनाए, महेंद्रराम व रामकरण का आपसी सहमति से भूमि विभाजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जून 2026। शनिवार को गांव कल्याणसर में ग्राम सेवा शिविर का आयोजन
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जून 2026। शनिवार को गांव कल्याणसर में ग्राम सेवा शिविर का आयोजन
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।