श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अक्टूबर 2026। क्षेत्र के गांव सोनियासर मीठिया में मां करणी के जागरण एवं भजन संध्या को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह छाया है। 11 अक्टूबर की शाम भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा, वहीं 12 अक्टूबर को गांव से श्रद्धालुओं का पैदल यात्री संघ मां करणी के धाम के लिए रवाना होगा। आयोजकों ने बताया कि 11 अक्टूबर को शाम 8 बजे से भजन संध्या आयोजित होगी। इसमें भजन गायक श्याम नागौरी एंड पार्टी, राकेश राजस्थानी बीदासर एवं बाल कलाकार निखिल राजस्थानी भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा नृत्य कलाकार सोनू माली बालेसर, पिंटू माली जोधपुर, एक्टर अनिल नागौरी, मुकेश सरदारशहर तथा कॉमेडियन पिंकू छैला भी प्रस्तुति देंगे। भजन संध्या के अगले दिन 12 अक्टूबर को गांव से पैदल यात्री संघ मां करणी के धाम देशनोक के लिए रवाना होगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में पैदल यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया है। आयोजन में सोनू पड़ियार, सोनू धानिया, लक्ष्य पड़ियार, पूनम, कालूराम, लालचंद एवं अर्जुन सहित अन्य श्रद्धालु उत्साह के साथ तैयारियों में जुटे है। आयोजन संबंधी जानकारी के लिए 7877528097 पर संपर्क किया जा सकता है।
11 को होगा करणी माता का जागरण, 12 को रवाना होगा पैदल यात्री संघ, तैयारी में जुटे सदस्य
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अक्टूबर 2026। क्षेत्र के गांव सोनियासर मीठिया में मां करणी के जागरण
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अक्टूबर 2026। क्षेत्र के गांव सोनियासर मीठिया में मां करणी के जागरण
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।