श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जून 2026। ग्राम पंचायत लिखमीसर उत्तरादा शनिवार को आयोजित ग्राम सेवा शिविर में वर्षों से लंबित भूमि विवाद आपसी सहमति से समाधान किया गया। दोनों पक्षों ने राजस्व विभाग की पहल पर सहमति व्यक्त करते हुए भूमि के विभाजन को स्वीकार किया, जिससे लंबे समय से चला आ रहा विवाद समाप्त हो गया। शिविर में उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा सहित राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में इसी गांव के कानाराम पुत्र उदाराम एवं रामचंद्र पुत्र नारायणराम के बीच सहमति से भूमि का विभाजन कराया गया। प्रशासन ने दोनों पक्षों को आवश्यक दस्तावेज सौंप दिए। उपखंड अधिकारी ने कहा कि सहमति से विभाजन से दोनों पक्षों को ही कोर्ट कचहरी और अनावश्यक खर्च से राहत मिलती है। सहमति से विभाजन से आपसी भाईचारा व विश्वास भी कायम होता है।