श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अगस्त 2026। नवपदस्थापित उपखण्ड अधिकारी झंवरलाल मित्तल मंगलवार को उपजिला अस्पताल पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, जनाना वार्ड, दवा वितरण केंद्र तथा साफ-सफाई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। एसडीएम मित्तल ने अस्पताल प्रभारी डॉ. ओमप्रकाश स्वामी से अस्पताल से संबंधित विभिन्न जानकारियां ली। निरीक्षण के दौरान पूर्व प्रभारी डॉ. एसके बिहाणी, डॉ. रविन्द्र गोदारा तथा नर्सिंग ऑफिसर रमाकान्त शर्मा भी मौजूद रहे। पूर्व प्रभारी डॉ. बिहाणी ने अस्पताल में आए दिन होने वाली चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए अस्पताल में पुलिस गश्त बढ़ाने और अस्पताल में पुलिस जवान की स्थाई तैनाती करवाने मांग रखी। डॉ बिहानी ने कहा कि अस्पताल प्रशासन लंबे समय से लगातार प्रशासन से ये मांग कर रहा है। इस पर एसडीएम मित्तल ने सकारात्मक कार्रवाई आश्वासन भी दिया। उन्होंने अस्पताल में संसाधनों की कमी को दूर करने की बात कही। बता देंवे कि इससे पहले एसडीएम मित्तल ने पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया था और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे।

निरीक्षण कर दिए निर्देश, स्टाफ ने सुरक्षा के लिए पुलिस गश्त व जवान की तैनाती की मांग रखी
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अगस्त 2026। नवपदस्थापित उपखण्ड अधिकारी झंवरलाल मित्तल मंगलवार को उपजिला अस्पताल पहुंचे
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अगस्त 2026। नवपदस्थापित उपखण्ड अधिकारी झंवरलाल मित्तल मंगलवार को उपजिला अस्पताल पहुंचे
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।