श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जून 2026। अपने पिता की मृत्यु के बाद वृद्ध माँ की सेवा कर रही एक बेटी व दोहिती पर उसके भाई ने अपनी पत्नी बच्चे के साथ मिलकर हमला कर दिया। हमले में चोटिल बहन व बहनोई का ईलाज अस्पताल में हो रहा है और घायल भांजी को बीकानेर रेफर किया गया।
कस्बे के मोमासर बास निवासी पूजा पत्नी कमल वाल्मिकी ने अपने भाई व उसके परिवार के खिलाफ गंभीर आरोपों में मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी माता वृद्ध और बीमार है। उसके पिता की मृत्यु हो गई है और वह 10 माह से अपनी पुत्री के साथ अपनी माता की देखभाल व सेवा कर रही है। 9 जून की शाम करीब साढे सात बजे उसका पति उससे मिलने माँ के घर आया, तभी माँ के घर में ही अलग रहने वाले उसके भाई परमानंद पुत्र मामराज, परमानंद की पत्नी सरला, उसका बेटा मोहित वाल्मिकी तैश में आ गए। आरोपियों ने गालियां देते हुए लोहे के सरिए व लाठियों से उसपर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे उसके पति को गंभीर चोटे आई। परिवादिया ने बीच बचाव किया तो उसके साथ मारपीट की। उसकी पुत्री कविता का सिर फोड़ दिया। शोर सुनकर काफी लोग इकट्ठा हो गए और आरोपियों से छुड़वाया। उसकी बेटी को घायलावस्था में बीकानेर रेफर कर दिया तथा उसका भी ईलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई राजकुमार के सुपुर्द कर दी है।
माँ की सेवा कर रही बहन के परिवार पर हमला किया भाई और उसके परिवार ने, भांजी का फोड़ा सिर, किया बीकानेर रेफर
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जून 2026। अपने पिता की मृत्यु के बाद वृद्ध माँ की सेवा
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जून 2026। अपने पिता की मृत्यु के बाद वृद्ध माँ की सेवा
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।