श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जुलाई 2026। तबादलों के इस सीजन में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में बड़ी उठा-पटक हुई है और पटवारी तबादला राज-नीति के केंद्र बन गए। यहां पटवारियों द्वारा स्वेच्छा से स्थानांतरण की लिस्ट राजस्व मंडल से, राज की सिफारिशों की लिस्ट संभागीय आयुक्त द्वारा और पटवारियों द्वारा अपना क्षेत्र कायम रखने का मैनेजमेंट कलेक्टर द्वारा निकाली लिस्टों में दिख रहा हैं। तीन जगहों से आए तीन आदेशों के चक्कर मे पटवारी फुटबॉल बन गए है और ऐसे में कौन से आदेशों की पालना हो, ये बड़ा सवाल भी मंडरा रहा है। इन लिस्टों में श्रीडूंगरगढ़ के पटवार मंडल सातलेरा से पटवारी लीला स्वामी को संभागीय आयुक्त ने अनूपगढ भेजा वहीं जिला कलेक्टर द्वारा जारी सूची में उन्हें श्रीडूंगरगढ़ में ही पूनरासर पटवार मंडल दिया गया है। इसी प्रकार पटवारी निकिता चौधरी को राजस्व मंडल द्वारा सूडसर से उदयपुरवाटी भेजा गया और जिला कलेक्टर द्वारा कितासर भाटियान तबादला किया है। वहीं पटवारी महेश कुमार को राजस्व मंडल ने इंदपालसर सांखलान से सीकर भेजा और जिला कलेक्टर द्वारा जारी सूची में सेरूणा दिया गया है। इसी प्रकार बीकानेर से गिरदावर सजंय गौड़ को सम, जैसलमेर भेजा है, परंतु जिला कलेक्टर द्वारा जारी आदेशों में गौड़ को कानासर, बीकानेर दिया गया है। वहीं श्रीडूंगरगढ़ के जैतासर पटवार मंडल में राजस्व मंडल अजमेर के आदेश में बारां से बलराम जाट को लगाया गया है, वहीं जिला कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में पटवारी अशोक राजपुरोहित को पूनरासर से जैतासर लगाया गया है। राजस्व विभाग में मंगलवार को दिनभर चर्चाओं का दौर गर्म रहा। वहीं कर्मचारी वर्ग में कौनसा आदेश माना जाए इस पर भी खूब मखौल का माहौल रहा।
एक-एक पटवारी का दो-दो जगहो पर स्थानांतरण, पढ़े तबादलों में गड़बड़झाला
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जुलाई 2026। तबादलों के इस सीजन में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में बड़ी उठा-पटक
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जुलाई 2026। तबादलों के इस सीजन में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में बड़ी उठा-पटक
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।