श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अगस्त 2026। शनिवार सुबह सरकारी दफ्तरों में उल्लास के साथ तिरंगा फहराया गया। अधिकारियों ने तिरंगा फहराया और सभी कार्मिकों ने राष्ट्रगान का संगान किया। तिरंगे को सलामी दी गई और जोश के साथ भारत माता के जयकारे लगाए गए। कार्यालय प्रमुखों ने कर्तव्यनिष्ठा से दायित्व निर्वहन की प्रेरणा देते हुए राष्ट्र प्रथम की बात कही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तहसील मुख्यालय पर तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा ने फहराया ध्वज, पूरा स्टाफ मौजूद रहा। राउमाबावि की बालिकाओं ने राष्ट्रगान व ध्वज गीत की प्रस्तुति दी। बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यालय कृषि उपज मंडी समिति में हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। मंडी सचिव सुरेंद्र कुमार बांगड़वा ने ध्वज फहराया व शहीदों के बलिदान को याद किया। राजपाल सिंह ने देश को सशक्त बनाने और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देने की बात कही। यहां मानत अली, विजयपाल खिलेरी, किशन सिंह, गोपालसिंह राजपुरोहित, उत्तम उपाध्याय, रमेश कुमार, भरत कुमार, तारीफ, अफरिद, सहित व्यापारी रमेश कुमार धूत, मुन्निराम बाना, विजय कुमार सेवग, इमरतराम भुंवाल, श्रवण कुमार सहित अनेक किसान व व्यापारी कार्यक्रम में शामिल हुए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पंचायत समिति भवन में विकास अधिकारी मनोज कुमार धायल ने ध्वज फहराया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पंचायत समिति कार्मिकों ने राष्ट्रगान का संगान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य बाजार में स्थित जतन पालिका भवन पर ईओ अभिषेक गहलोत ने फहराया ध्वज, इस दौरान स्कूली बालिकाओं ने राष्ट्रगान का संगान किया। यहां भाजपा कार्यकर्ता व पालिका स्टाफ मौजूद रहा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नेशनल हाइवे पर स्थित पालिका भवन में ईओ व पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने फहराया ध्वज, इस दौरान पालिका पार्षद व कार्मिकों सहित अनेक भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। पालिका भवन को सजाया गया व स्कूली विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान व ध्वज गीत की प्रस्तुति दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपजिला अस्पताल के परिसर में सुबह प्रभारी ओमप्रकाश स्वामी ने ध्वज फहराया और पूरे स्टाफ ने राष्ट्रगान का संगान किया।