श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मई 2026। क्षेत्र के गांव ठुकरियासर में शुक्रवार रात 44 वर्षीय सुंदर देवी पत्नी कोजूराम नायक की कीटनाशक के असर से मौत हो गई। मृतका के भाई झंझेऊ निवासी दलवीर नायक ने अपने जीजा कोजूराम पुत्र दीपाराम नायक निवासी ठुकरियासर के खिलाफ बहन तंग परेशान करने व उसे जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को रिपोर्ट दी। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन के कोई बच्चा नहीं हुआ और इस कारण उसका पति उसे मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान करता था। जीजा दूसरा विवाह रचाना चाहता था लेकिन उसकी बहन के रहते ये संभव नहीं हुआ तो उसने शुक्रवार रात जहरीला पदार्थ दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई रतनलाल को दी है।
बच्चे नहीं होने पर तंग परेशान करता था पति, भाई ने लगाया जहर देने से मरने का आरोप, मामला दर्ज
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मई 2026। क्षेत्र के गांव ठुकरियासर में शुक्रवार रात 44 वर्षीय सुंदर
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मई 2026। क्षेत्र के गांव ठुकरियासर में शुक्रवार रात 44 वर्षीय सुंदर
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।