श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 सितंबर 2026। कीटनाशक का छिड़काव करते समय अचानक तबियत बिगड़ जाने पर एक युवक की ईलाज के दौरान मृत्यु हो जाने से गांव भर में माहौल गमगीन हो गया।
श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव जैतासर निवासी शीशराम गोदारा 16 सितंबर को अपने खेत में मूंगफली की फसल में स्प्रे कर रहा था। छिड़काव के दौरान स्प्रे चढ़ने से उसकी तबियत बिगड़ गई और परिजन उसे तुरंत श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय लेकर पहुंचे। यहां से उसे बीकोनर पीबीएम रेफर कर दिया गया। जहां ईलाज के दौरान 19 सितंबर की रात करीब 11 बजे युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक के भाई हंसराज पुत्र केशराराम जाट ने रविवार सुबह पुलिस को रिपोर्ट देते हुए मर्ग दर्ज करवाई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया व आज दिन में गांव में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मामले की जांच एएसआई गजेंद्रसिंह को दी गई है।
कीटनाशक छिड़काव के दौरान बिगड़ी तबियत, ईलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 सितंबर 2026। कीटनाशक का छिड़काव करते समय अचानक तबियत बिगड़ जाने पर
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 सितंबर 2026। कीटनाशक का छिड़काव करते समय अचानक तबियत बिगड़ जाने पर
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।