श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जनवरी 2026। गुरूवार शाम को भारतीय पैरा मिलिट्री फोर्स के लिए आयोजित एसएससी जीडी का परिणाम जारी हुआ। इसमें भारती कोचिंग एंड डिफेंस एकेडमी के पहले ही बैच के आधा दर्जन विद्यार्थियों ने सफलता पाई है। एकेडमी के निदेशक केआर फौजी ने बताया कि एकेडमी में विषय विशेषज्ञों के साथ फिजिकल व परीक्षा की तैयारी करने वाले पहले बैच के छात्र बाबूलाल पुत्र बजरंगलाल प्रजापत श्रीडूंगरगढ़, शिवलाल पुत्र सीताराम गोदारा उदरासर, राजूराम पुत्र शंकरलाल सींवल मोमासर, रामप्रताप पुत्र पुरखाराम जाखड़ बिग्गाबास रामसरा, नानूराम पुत्र सोहनराम गोदारा धोलिया, राकेश पुत्र चेतनराम सारण जालबसर ने अंतिम रूप से चयन हासिल किया है। निदेशक ने बताया कि लिखित परीक्षा में 20 विद्यार्थी सफल हुए थे वहीं अंतिम रूप से 6 विद्यार्थी सफल हुए है। ये सेना में जाकर देश की सेवा करेंगे। केआर फौजी ने बताया कि भारती कोचिंग एंड डिफेंस एकेडमी का उद्देश्य क्षेत्र के विद्यार्थियों को बड़े शहरों की तरह विषय विशेषज्ञों के साथ बेस्ट तैयारी पैकेज उपलब्ध करवाना ही उद्देश्य है। लगातार टेस्ट सीरीज से परीक्षार्थियों की तैयारी को पुख्ता किया जाता है। निदेशक सहित संचालक ओमप्रकाश स्वामी, श्यामसुदंर स्वामी व स्टाफ सदस्यों ने प्रसन्नता जताते हुए सफल युवकों को बधाई दी।
भारती कोचिंग एंड डिफेंस एकेडमी के आधा दर्जन युवाओं ने फहराया सफलता का परचम
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जनवरी 2026। गुरूवार शाम को भारतीय पैरा मिलिट्री फोर्स के लिए आयोजित
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जनवरी 2026। गुरूवार शाम को भारतीय पैरा मिलिट्री फोर्स के लिए आयोजित
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।