श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 फरवरी 2026। शिक्षा मंदिरों में बदसलूकी के मामले क्षेत्र में बढ़ रहें है। गत दिनों गांव लिखमादेसर के राउमावि में, पुदंलसर के राउमावि के बाद सोमवार को गांव कुनपालसर में सरकारी स्कूल के शिक्षक के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। जाति प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर नहीं करने पर गांव के ही दो युवकों ने प्रधानाचार्य से गाली गलौच करते हुए उनपर हमला कर चोटिल कर दिया। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
सोमवार को कुनपालसर के राउमावि के प्रधानाचार्य किसनाराम डेलू ने थानाधिकारी को परिवाद देकर मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। परिवादी ने बताया कि इसी गांव का युवक जगदीश प्रसाद पुत्र सोहनराम मेघवाल सोमवार दोपहर करीब 12 बजे स्कूल आया और जाति प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर करने की मांग की। परिवादी ने उसे फार्म को पूरा भरकर लाने की बात कही। जगदीश प्रसाद ने करीब सवा एक बजे रामचंद्र पुत्र पुसाराम मेघवाल को फार्म देकर हस्ताक्षर करवाने भेजा, परिवादी ने फिर उसे फार्म पूरा भरकर लाने की बात ही दोहराई। तभी नशे में धूत आरोपी रामचंद्र ने स्कूल परिसर में गंदी गालियां निकालने लगा और राजकार्य करते हुए प्राचार्य को नीचे गिरा कर उनसे मारपीट करने लगा। आरोपी ने कुंड पर रखा चाय के टोपिये को उठाकर परिवादी के सिर पर फैंका, जिससे हाथ पर गहरी चोट आई। जब परिवादी ने शोर मचाया तो स्कूल के साथी स्टाफ विनोद कुमार पूनियां आए तो आरोपी भागकर बाहर आ गया। बाहर रामचंद्र और मुन्नीराम पुत्र मोतीराम सिहाग लाठी लेकर खड़े थे। गेट से जब वे गंदी गालियां देने लगे तो परिवादी ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। इसपर मुन्नीराम ने लाठी से परिवादी पर वार कर दिया, जिससे उन्हें पैर में गंभीर चोटें आई। परिवादी ने पुलिस से मामला दर्ज कर जांच करने की मांग की है। बता देवें खबर लिखें जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ है।
शिक्षक देंगे ज्ञापन, गिरफ्तारी नही हुई तो धरने की चेतावनी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घटना के बाद क्षेत्र के सरकारी शिक्षकों में आक्रोश का माहौल छा गया है। शिक्षकों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग प्रशासन की है। शिक्षकों ने बताया कि मंगलवार को असामाजिक तत्वों के खिलाफ उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जाएगी। वहीं मंगलवार शाम तक आरोपियों की गिरफ्तार नहीं होने पर उपखंड कार्यालय के समक्ष धरना देने की चेतावनी भी दी है। देखें वायरल हो रहा वीडियो:- https://www.facebook.com/share/r/17y2uCrR2K/
जाति प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर नहीं करने पर सरकारी शिक्षक को पीटा, शिक्षा जगत में रोष, घटना का वीडियो हो रहा वायरल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 फरवरी 2026। शिक्षा मंदिरों में बदसलूकी के मामले क्षेत्र में बढ़ रहें
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 फरवरी 2026। शिक्षा मंदिरों में बदसलूकी के मामले क्षेत्र में बढ़ रहें
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।