श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अक्टूबर 2026। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने आज बीकानेर पहुंचे। जिले के सभी कांग्रेसी नेताओं से नाल एयरपोर्ट पर उनका अभिनंदन किया। गहलोत ने सभी नेताओं से मुलाकात कर पंचायत चुनाव में एकजुटता से चुनाव लड़ने का संदेश दिया। देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने बताया कि गहलोत ने संगठन के सभी नेताओं को एकजुटता का संदेश दिया है। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने भी गहलोत से मुलाकात की और पंचायती राज चुनावों के बारे में विस्तार से चर्चा की। गोदारा ने बताया कि पूर्व सीएम ने क्षेत्र में मजबूती से चुनाव लड़ने की बात कही। इस दौरान पूर्व मंत्री बीडी कल्ला, गोविंदराम मेघवाल, विधायक सुशीला डूडी सहित अनेक नेता मौजूद रहें।