श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अगस्त 2026। कस्बे की एक युवती का विवाह सरदारशहर निवासी युवक के साथ हुआ। विवाह के बाद युवक ने पत्नी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। परेशान पत्नी ने 2025 में श्रीडूंगरगढ़ थाने में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया तो युवक विदेश भाग गया। ऐसे में लगातार फरार चल रहा था। तभी से श्रीडूंगरगढ़ थाने के सक्रिय कॉन्टेबल पुनीत उस पर नजर रखे हुए थे एवं उसके घर के आसपास अपने मुखबिर सक्रिय किये। अब साल भर बाद युवक लौटा तो कांस्टेबल पुनीत की सक्रियता से उसे धर दबोचा गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक मोहम्मद खुशी पुत्र मोहम्मद हुसैन चेजारा को हेडकांस्टेबल बेगाराम ने शुक्रवार शाम को गिरफ्तार कर लिया है। विदित रहे कि शुक्रवार को क्षेत्र में वीआइपी विजिट था इस काऱण पुलिस खासी व्यस्तता में उलझी रही। परंतु फिर भी देरी होने पर आरोपी के पुनः विदेश भाग जाने के अंदेशे के चलते श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने इस कार्यवाई को भी प्राथमिकता से अंजाम दिया।
पत्नी को प्रताड़ित कर भाग गया विदेश, वतन वापसी होते ही कांस्टेबल पुनीत ने उठाया, आज करेंगे कोर्ट में पेश
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अगस्त 2026। कस्बे की एक युवती का विवाह सरदारशहर निवासी युवक के
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अगस्त 2026। कस्बे की एक युवती का विवाह सरदारशहर निवासी युवक के
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।