श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अक्टूबर 2026। बुधवार सुबह सुबह क्षेत्र में एक जरूरतमंद काश्तकार परिवार की ढाणी में लगी आग ने सारा सामान जलाकर खाख कर दिया।
गांव उदरासर की रोही में शुभकरण पंचारिया के खेत में सुबह सुबह काश्तकार श्रवणराम नायक की ढाणी में आग लग गयी। सुबह अगरबत्ती जलाने के बाद लगी आग से परिवार ने इससे आग लगने का अंदेशा जताया। आग लगने से ढाणी का झोंपड़ा, बच्चों की किताबें, सभी दस्तावेज, राशन, रसोई का सामान, बिस्तर कपड़े जलकर खाख हो गए। घटना से परिवार बुरी तरह से मायूस हो गया है। खेत मालिक शुभकरण पंचारिया ने पटवारी को सूचना देकर प्रशासन से मदद की अपील की है।