श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अप्रैल 2026। दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाने से नाराज हुए जवाई ने सास के साथ मारपीट की और सास ने जवाईं पर आरोप लगाते हुए श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया है।
थानाधिकारी कश्यपसिंह ने बताया कि बिग्गाबास निवासी सरबती देवी पत्नी धर्मनाथ सिद्ध ने अपने जवाईं लिखमादेसर निवासी रतननाथ उर्फ रामरतन पुत्र सहीनाथ सिद्ध हाल निवासी जैसलसर रोही के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 15 अप्रैल 2026 की शाम करीब सवा छह बजे वह अपने घर के सामने स्थित बाड़े में गाय का काम कर अपनी पुत्री के साथ लौट रही थी। तभी अचानक आरोपी हाथ में लोहे का सरिया लेकर आया और ताबड़तोड़ वार करते हुए मारपीट की। जिससे पीड़िता व उसकी बेटी को चोटें आई। आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि आज ही दहेज का मुकदमा वापस नहीं लेने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई गजेंद्र सिंह के सुपुर्द कर दिया।
मुकदमा करवाने से नाराज जवाईं ने की मारपीट, सास ने लगाए आरोप, मामला दर्ज
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अप्रैल 2026। दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाने से नाराज हुए जवाई
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अप्रैल 2026। दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाने से नाराज हुए जवाई
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।