श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अप्रैल 2026। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने के एएसआई के साथ मारपीट करने के आरोपी बाप-बेटे पुलिस के हत्थे चढ़ गए है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी कश्यप सिंह ने बताया कि एक मामले की जांच में गांव मोमासर गए एएसआई के साथ साइड देने के विवाद में गांव मोमासर में मारपीट की गई थी। मारपीट के बाद मुख्य आरोपी गांव सत्तासर निवासी 23 वर्षीय सुभाष एवं उसके पिता शिवप्रकाश शर्मा मौके से भाग छुटे एंव निकटवर्ती तहसील रतनगढ़ के गांव भानुदा में स्थित एक ढाणी में जा छिपे। मुखबिरों को सक्रिय कर पता लगाया गया एंव मंगलवार दोपहर बाद एसआई मोहनलाल की अगुवाई में पुलिस दल ने दबिश देकर दोनों को धर दबोचा। आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। आरोपियों की तलाश के लिए घटना के बाद से ही अलग अलग टीमें बनाई हुई थी, एंव लगातार आरोपियों की तलाश जारी थी।
ढाणी में छिपे थे एएसआई से मारपीट करने वाले बाप-बेटे, पुलिस ने दबिश देकर किया गिरफ्तार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अप्रैल 2026। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने के एएसआई के साथ मारपीट करने के
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अप्रैल 2026। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने के एएसआई के साथ मारपीट करने के
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।