श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 मार्च 2026। गली में होली खेल रहें बच्चों को बाप ने गंदी गालियां निकाली और बेटे ने बालिका के साथ बदसलूकी कर परिजनों से मारपीट करने का मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है।
13 वर्षीय बालिका ने पुलिस को बताया कि थाना क्षेत्र में 4 मार्च की सुबह करीब 11 बजे वह अपने भाई के साथ होली खेल रही थी। तभी पड़ौस में रहने वाले एक व्यक्ति ने आकर उन्हें गंदी गालियां देते हुए होली खेलने से मना किया। उसने परिवादिया की बहन को थप्पड़ जड़ दिया। कुछ ही देर में उसका बेटा अपने एक साथी के साथ मौके पर आया और परिवादिया से बदसलूकी की। 5 मार्च की शाम करीब 5-6 बजे आरोपी युवक लौटे और उसके फुंफा से मारपीट की, दादी को धक्का दिया, बहनों के साथ बदतमीजी करते हुए लड़कियों को उठाकर ले जाने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया व जांच थानाधिकारी कश्यमसिंह करेंगे। इस मामले में आरोपी पक्ष ने भी मामला शुक्रवार को दर्ज करवाया व परस्पर दोनों मामलों की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
होली खेल रहें बच्चों को बाप ने निकाली गालियां, बेटे ने बालिका से बदसलूकी कर परिजनों से मारपीट की, मामला दर्ज
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 मार्च 2026। गली में होली खेल रहें बच्चों को बाप ने गंदी
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 मार्च 2026। गली में होली खेल रहें बच्चों को बाप ने गंदी
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।