श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आपसी झगड़ों के चलते सरेआम पिटाई करने के मामले बढ़ते जा रहे है। राह चलते लोगों द्वारा इन झगड़ें का दर्शक बनते हुए वीडियो बनाने एवं वायरल होने के मामले भी सामने आ रहे है। श्रीडूंगरगढ़ – गुंसाईसर रोड पर गौशाला के पास, लिखमीसर दिखनादा – राजेडू रोड पर रामदेवजी मंदिर के पास हुए झगड़ों के वीडियो तो वायरल हुए ही है, अब कस्बे के बिग्गाबास में हुए एक झगड़े का वीडियो वायरल हो रहा है। कस्बे के बिग्गाबास में करीब 5 दिन पहले भूखंड विवाद को लेकर एक परिवार आपस मे भीड़ गया एवं बहू ने अपनी सास एवं ननदों पर पत्थर फैंके और सास व ननदों ने मिल कर बहू की डंडे से पिटाई कर डाली। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षो को शांति बनाए रखने के लिए पाबंद किया है। हालांकि इस मामले में दोनों ही पक्षों द्वारा कोई मामला दर्ज नहीं करवाया गया है।
प्लॉट को लेकर झगड़ पड़ा परिवार, बहू ने फैंके पत्थर, सास-ननद ने कर दी डंडे से पिटाई, वीडियो वायरल
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आपसी झगड़ों के चलते सरेआम पिटाई करने
खबर की खास बातें (Quick Highlights)
• श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आपसी झगड़ों के चलते सरेआम पिटाई करने
यह भी पढ़ें (Also Read)
घर के आगे खड़ी बाइक डुप्लीकेट चाबी से ले गया चोर।